मंगलवार, 4 सितंबर 2012

शिक्षक दिवस



गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुर्साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।।
” सम्मानीय सभी शिक्षकों को मेरा कोटि- कोटि नमन !”
जिनकी कृपा से आज ”5th सितम्बर को शिक्षक – दिवस ” के रूप में मनाया जाता है वह हैं -डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन |
कहते हैं कि – ” जब वह राष्ट्रपति के पद पर सुशोभित हुए तो उनके शिष्यों ने और उनके चाहने वालों ने उनके सम्मान में 5th सितम्बर को उनका जन्मदिवस मानाने का विचार उनके समक्ष रखा | इस पर उन्होंने आज के दिन को अर्थात “5th सितम्बर को सभी शिक्षको के सम्मान का दिन ” शिक्षक- दिवस ” मानाने को कहा था | तब से हम डॉ . सर्वपल्ली के जन्मदिन के साथ-साथ ” शिक्षक-दिवस ” भी मनाते चले आ रहें हैं | अत : इस दिन हम सब के साथ विशेष तौर से हर शिक्षक को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का अवश्य आभार व्यक्त करना चाहिए जिनकी वज़ह से ‘ आज के दिन को ‘ उनके सम्मान के दिन’ से जाना जाता है | हर वर्ष आज के दिन पूरे भारतवर्ष के उन सभी शिक्षको को जिनका शिक्षण- जगत में महती योगदान होता है उनको माननीय राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान दिया जाता है|
शिक्षक कई प्रकार के होतें हैं-
१-    सामान्य शिक्षक – जो केवल शिक्षा दे अथवा पढाये |
२-    विशिष्ट शिक्षक – जो पढ़ने के साथ-साथ व्याख्या भी करें |
३-    श्रेष्ठ शिक्षक– जो दोनों गुणों के साथ-साथ उदाहरण भी दे कर अपने शिष्यों को स्पष्ट करें
४-    महान शिक्षक – वह कहलातें हैं जो अपने शिष्यों को पुस्तकों के ज्ञान दें ; विशेषता बताये ; विभिन्न उदाहरणों द्वारा उनके ज्ञान को सुदध्रण बनाये और सदा आगे बढ़ने एवं विशिष्ट स्थान प्राप्त करने की प्रेरणा भी दें |

आज पाँच सितम्बर है यानी शिक्षक दिवस। आज हम सभी उन अध्यापकों, गुरुओं, आचार्यों, शिक्षकों, मास्टरों, टीचरों को बधाइयाँ देते हैं, याद करते हैं, जिन्होंने हमारे जीवन-दर्शन को कहीं न कहीं से प्रभावित किया। गुरू को इश्वर से अधिक महत्व प्राप्त है। गुरू का नाम ज़रूर बदला है, लेकिन हरेक के जीवन में कहीं न कहीं गुरू रूपी तत्व का समावेश ज़रूर है। ज़रूरी नहीं कि गुरू किसी गुरू के चोंगे में ही हो। प्रत्येक का गुरू अलग है। किसी के लिए माँ गुरू है, किसी के लिए पिता तो किसी के लिए मित्र। किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्माण में – उसके माता-पिता के बाद शिक्षकों का ही प्रभाव पड़ता है| प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्चतर शिक्षा तक के सफ़र में हर व्यक्ति के जीवन में कई शिक्षकों का ज्ञान व उनका सहारा मिलता है| हर अध्यापक अपने व्यक्तित्व की छाप छोड़ता हैं| इन्हीं सबसे मिल-जुल कर हर व्यक्ति का विकास होता है और एक ‘व्यक्तिव‘ स्पष्ट होता है | सचमुच शिक्षक की तुलना – ताराश्कार से करना गलत नहीं होगा | क्योकि जैसे एक ताराश्कार मूर्ति को भली- भांति तराशकर सुन्दर बनता है ठीक वैसे ही शिक्षक भी शिष्यों को तराश्तें हैं और उनका जीवन सुन्दर बनातें हैं. ”बिना गुरु हम ज्ञान की कल्पना भी नहीं कर सकतें“| महान गुरु की महिमा अपरम्पार होती है – क्योकि वह अपने शिष्यों का बहुमुखी विकास करता है | वह अपने शिष्यों में परिवार , समाज , राष्ट्र एवं विश्वस्तर की कल्याणकारी सोच जाग्रत करता है | 
एक शिक्षक भले राष्ट्रपति अथवा आई.ए.स. या अन्य किसी विशेष पद को न प्राप्त कर सका हो परन्तु उसके अन्दर ‘शिष्यों‘ को इन विशेष पदों तक पहुँचाने की शक्ति जरूर छिपी होती है| वर्तमान में शिक्षण प्रणाली में समयानुसार काफी परिवर्तन किये गएँ हैं | जैसा कि हर क्षेत्र में समयानुसार संशोधन की मांग होती है.
और आज की नवीन शिक्षा – प्रणाली से हर किसी में पढने की ललक जाग्रत हुई है ” पढाई का भूत ” गायब हुआ है- मेरे विचार से.कुछ समय पहले ” तारे ज़मीन पर ” फिल्म से अध्यापक और शिष्यों के बीच की ” डर ” की खाई मिटती नजर आई और एक फ्रेंडशिप जैसा माहौल दोनों के बीच बनने लगा | जो कि.. एक परिधि तक सराहनीय है. अत: युग कोई भी हो ” एक परिश्रमी सदाचारी महान शिक्षक सदा ही सम्मानीय एवं पूज्यनीय रहेगा “.शुभकामनाओं सहित 


आपका - जय सिंह 




रविवार, 5 अगस्त 2012

सत्ता का नशा

सत्ता का नशा


समाज में कई  प्रकार का नशा है। हर नशा अपने आप में बहुत खास  होता है, जैसे की देश को सुधारने का नशा। आज हर कोई देश को सुधारने की बात करता है, जैसे वह देश सुधारने के लिए पैदा ही हुआ है। मगर खुद सुधरने को कोई तैयार नहीं है।  काम करने का नशा-  की इनके काम करने से ही देश चलेगा। खाकी  वर्दी का नशा- यह खौफ पैदा करने के लिए जरुरी है , यह नशा जब चढ़ता है तो उतरता बड़ी मुश्किल से है, जब तक की मोटी  कमाई  न कर ले या किसी को फर्जी रूप से फँसा  न ले। धन कुबेर होने का नशा- जब यह नशा परवान चढ़ता है तो तो फिर व्यक्ति ताजमहल और टैतेनिक तक को खरीदने का ख्वाब देखने लगता है। जबकि यह सच्चाई है की वह निस्वार्थ भाव से धन खर्च नहीं करना चाहता है। प्रेम का नशा- इस जूनून में न जाने कितने आशिक अपने आप को बर्बाद कर डाले, न जाने कितनी सियासते बदल गई। समाज सेवा का नशा- जो दिल की गहराई  से नहीं बल्कि ज्यादातर लोगों द्वारा नाम चमकाने के लिए किया जाता है ।दारू का नशा, भांग का नशा, चरस, अफीम का नशा, शुर्ती, बीड़ी का नशा और न जाने इतने सारे नशों  के बीच  में सत्ता का नशा।  और अब हम बात कर रहे है इसी नशे की यानी  सत्ता का नशा। ''सत्ता'' नाम में ही कुछ ऐसा है, जिसे सुनकर ही कुछ -कुछ होने लगता है , चाल में कड़क आ जाती है, आवाज में खनक आ जाती है, और दिमाग में एक अलग तरह का सुरूर चढ़ने लगता है ।
यह सच है की दुनिया का सबसे बड़ा नशा सत्ता में होता है। इसके सामने सारे नशे  फीके है। शराब का नशा शराब पीने के बाद शुरू होता है। पीते ही नशा चढ़ने लगता है और आदमी कुछ  देर तक आय-बाय-साय और न जाने क्या-क्या बडबडाने लगता है। और कुछ ही पल के बाद नशा उतर जाने के बाद व्यक्ति को अपने द्वारा किये गये कृत्य याद ही नहीं रहता  है। भाँग का नशा भी पीने के बाद ही सुरु होता है। शराब की वैरैटिया भी बहुत किस्म की है। किसी का नशा बहुत होता है तो किसी का बहुत कम। कोई भी शराब कितनी भी स्ट्रोंग क्यों न हो, बोतल या गिलास पकड़ने से नशा कभी नहीं करती, जब तक शराब गले में नीचे नहीं उतरती, तब का कोई असर नहीं दिखाती है। ऐसे ही कई प्रकार के नशे पाउचों में या पुडियों में  होती है। हिरोइन हो या चरस ये भी जब तक गले के नीचे  नहीं जाती अपना असर नहीं दिखाती है। किन्तु ये सब नशे सत्ता मद की नशे के आगे बेकार ही है, क्योकि  सत्ता का नशा की बात ही कुछ निराली है।  हवा में थोडा सा सत्ता का गंध आते ही अपना असर दिखाना सुरु कर देती है।
पुरानी  कहावत भी है -
कनक-कनक ते सौ गुनी, मादकता अधिकाय ।
या खावै बौराय जग,वा  पावै बौराय ।।

सत्ता का नशा कोई आज का नया नशा नहीं है बल्कि प्राचीन काल से चला आ रहा है। सत्ता के नशे का तो इतिहास गवाह है कि इस सत्ता के नशे ने न जाने कितने लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। शाहजहाँ ने भी मजदूरों के हाथ कटवाकर बेकार कर दिया। सत्ता के मद में न  जाने कितने जानवरों के सिर काटे गए ,कितने आखेटो के शिकार हुए , कितने इन्सान मारे गए, कितनो की बलि चढ़ाई गई । इतिहास गवाह है की सत्ता को बनाये रखने के लिए समय-समय पर युद्ध होते रहे है। चाहे वह वाक युद्ध ही क्यों न हो। दूसरों को भूखा देखने का नशा अपने आप को बड़ा ही सुकून देता है। दुसरे की थाली की रोटी मुझे ही चाहिए भले ही ओ फेकनी ही क्यों न पड़े । ताकत का नशा भी बड़ा सुकून देने वाला होता है।छीनने में अपनी ताकत का एहसास होता है। इस तरह के लोगों का सबसे बड़ा दुःख यह नहीं की वह अपने दुःख से दुखी है। बल्कि सबसे बड़ा दुख यह है की दूसरा सुखी क्यों है।
सत्ता का नशा भी कुछ इस प्रकार है। जिसके पास सत्ता है वह उसका प्रयोग करेगा ही। चाहे वह करे या सही। जैसे आजकल उत्तर प्रदेश में अखिलेश की सत्ता का नशा भी ऐसा ही कुछ है जो आजकल अपने पावर का उपयोग जिलों के नाम बदलने एवं फर्जी जाँच में लगा रहे है। सत्ता के नशे में आकर गलत निर्णय लेकर सरकार  को भी बदनाम कर रहे है। सत्ता के  बाहर थे तब न जाने कितने वादे किये जनता से परन्तु वे सारे वादे अब झूठी साबित हो रहे है। बेरोजगारी भत्ता, लैपटॉप , रिक्शा न जाने कितने ऐसे वादे किये थे। सत्ता में आते ही सब  बेकार लगने लगा है।
सत्ता का नशा इतना चढ़ गया है की जनता को किये गए वादों को भुलाकर     पार्को, स्मारकों तथा चौराहों पे  मूर्तियों की तोड़-फोड़ में लगे हुए है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मूर्ति को तोड़ना सत्ता का नशा ही है।
जिसके पास सत्ता है, वह उसका प्रयोग करेगा ही और सच्चाई भी यही है।चाहे वह उसका प्रयोग अच्छाई के लिए करे या बुराई के लिए। सुख प्राप्त करने के लिए दुसरे का गला क्यों न घोटा जाय। अपने से कमजोर लोगो को दुःख पहुचाकर ही इन लोगो को सुख मिलता है। जबकि कबीर दास जी ने भी कहा था-
दुर्बल को न सताइये, जाकी मोटी हाय।
 मरी  खाल की साँस से, लौह भस्म हो जाय।।
 कुर्सी पर विराजमान लोग यही तो करते है। अपने अधिकारों का दुरूपयोग और है। और इसमें कुर्सी पर बैठे लोगों को बड़ी ही तसल्ली,संतुष्टि ,शान्ति  और राहत मिलती है। जब सत्तासीन व्यक्ति सत्ता विहीन व्यक्ति को दीन और निरीह हालात में देखता है तब, उसे बड़ी आनंद की प्राप्ति होती है। कुछ सुख ऐसे होते है, जो  पैसे के बल पर नहीं ख़रीदे जा सकते है और न ही इन सुखों को प्रत्येक व्यक्ति भोग सकता  है, क्योकि प्रत्येक व्यक्ति की मानसिकता एक सी नहीं होती है। ऐसा नहीं की सत्ता का नशा उतरता नहीं। जैसे शराब का नशा उतरता है वैसे ही सत्ता का नशा भी उतरता है। जिस प्रकार शराब का नशा उतरने के साथ ही अनिद्रा, सिर दर्द , चिडचिडापन ,थकान का उपहार देकर जाता है, उसी प्रकार जब सत्ता का नशा उतरता है तो चिडचिडापन, डिप्रेशन, पागलपन जैसी बीमारी देकर जाता है, क्योकि जो चमचा वर्ग स्वार्थ के लिए कुर्सी से चिपका रहता था, वह सत्ता के जाते ही दूर छिटक जाता है। वह अब नये आने वाले की चमचागिरी शुरू कर देता है। 
आज भी समाज में आपको ऐसे नेता, अभिनेता, प्रशासनिक वर्ग इत्यादि लोग मिल जायेगे, जब तक वे सत्ता में रहे, अपनो से कटे रहे, अब अपने उनसे कटे हुए है। इसलिए अच्छा है की व्यक्ति समय रहते ही संभल जाय।अहंकार से दूर रहे और शुरू से ही अच्छा व्यक्ति बने रहने का प्रयास करे । स्वार्थी और चमचा टाईप के लोगो से दूर रहे, तभी उनकी सोच स्वस्थ रहेगी ।और तभी बनेगा उत्तम प्रदेश और देश ।

                                                                        आपका- जय सिंह 
                                                                                9462939936