मोबाइल आज के समय मे उपयोगी हैं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
मोबाइल आज के समय मे उपयोगी हैं लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 8 सितंबर 2022

मोबाइल आज के समय मे उपयोगी हैं , परन्तु जीवन से मूल्यवान नही

 मोबाइल आज के समय मे उपयोगी हैं , परन्तु जीवन से मूल्यवान नही :---


प्रिय पाठकों ? आज मेरे पास एक वीडियो आया , जिसका मेने गहन अध्ययन किया व पाया कि मोबाइल आज के समय मे उपयोगी तो है लेकिन उसका उपयोग सही तरीक़े से किया जाए । वीडियो में एक जबाबदार पुलिस वाला चौराहे को पार करते समय मोबाइल देखते - देखते सड़क पार कर रहा है तभी एक सांड पीछे से उस पुलिस वाले को उठाकर पटक देता हैं । ऐसा मोबाइल देखने से क्या फायदा । क्यों ? अपनी बेशकीमती जान को मुसीबत में डाले । आपका परिवार आपकी घर पर राह देख_ _रहें है । आज के बाद अगर आप मेरी बात मानो तो सही व न मानो तो आपकी मर्जी । जीवन मे मोबाइल का सही उपयोग करें यह फायदेमंद भी है व नुकसान दायक भी हैं ।_
मोबाइल पर बात करते समय निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें :---
_1 ) कोई सा भी वाहन चलाते समय मोबाइल की रिंग बजने पर नही उठाएं । एक्सीडेंट की पूर्ण सम्भावना बनी रहती हैं । व पुलिस चालान भी बना सकती_है ।_
2 ) सड़क पार करते समय मोबाइल को हाथ या जेब में रखकर उसके बाद सभी दिशाओं को देखकर ही सड़क पार करें ।
_3 ) मोबाइल पर किसी को भी अपशब्दों का प्रयोग नही करे । आजकल के मोबाइलों में ऑटोमेटिक काल रिकॉर्ड होता है। आपके द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करने पर आपके खिलाफ थाने पर धारा 507 आईपीसी का अपराध दर्ज हो सकता है । यह_ _सिर्फ़ मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ राज्य में संज्ञेय है , बाकी प्रदेशों में असंज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता हैं । उपरोक्त अपराध कोर्ट_ _में सिद्ध होने पर 2 वर्ष तक की सजा का प्रावधान हैं ।_
4 ) अपना मोबाइल परिचित के अलावा अन्य किसी को भी बात करने के लिए नही देवे ।
_5 ) अपने मोबाइल पर परिचितों के सभी नम्बरों को गूगल पर सेव करें ।_
6 ) वाट्सएप , फेसबुक , इंस्टाग्राम , मैसेंजर एवं ट्यूटर पर कोई भी गलत कमेंट नही करे ।
_7 ) मोबाइल के वाट्सएप , फेसबुक , इंस्टाग्राम एवं ट्यूटर पर कोई भी ऐसी पोस्ट नही डाले , जिससे किसी भी समाज की_ _धार्मिक भावनाओं एवं व्यक्ति की व्यक्तिगत भावनाओं को आहत न करें ।_
8 ) कोर्ट में औऱ अपने से बड़े अधिकारियों से बात करते समय मोबाइल बंद कर दे या साइलेन्स कर दे ।
_9 ) प्ले स्टोर के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति द्वारा भेजी गई लिंक को न खोले क्योंकि ऐसा करने पर आपके खाते से ₹ निकल सकतें हैं ।_
10 ) आज के समय मे मोबाइल  सभी के जीवन मे जरूरी हैं लेकिन सतर्कता उससे भी जरूरी हैं ।
_अब जीवन की सबसे बड़ी , सच्ची व ख़ास बात कि :--_
अपने आपको मोबाइल का धुरंधर व ज्ञानी न समझें ? क्योंकि सँसार में एक से बढ़कर एक ज्ञानी हैं ।


जय सिंह