बुधवार, 21 जून 2017

निराशावादी होना घातक

गलतियाँ करना मानव का स्वभाव होता है, न चाहते हुए भी इन्सान बहुत सी गलतियाँ कर देता है | गलतियों की वजह ढूढने लगते है, गलतियाँ कही किसी डर की वजह से तो नहीं होता है | बहुत से कार्य में बहुत बार हम फैसला नहीं कर पाते है कि आगे क्या करना है | आज हम बता रहे है ऐसे विचारों के बारे में जो कैरियर और जीवन में आगे बढ़ने से रोकते है | इन बाधाओं को रोक लिया जाय तो आप आगे ही आगे बढ़ते जायेंगे |
  • ·        गलती होने के डर को निकाल दीजिए, कुछ नया करने का जोखिम लीजिए | गलतियाँ आपको कई सबक सिखाती है, इसलिए काम शुरू करने से पहले ही गलतियों के बारे में पूर्वाग्रह से ग्रसित न होइए | इससे डर पैदा होता है | डरने की आवश्यकता भी नही है, क्योंकि हो सकता है कि सबसे बड़ी गलती आपके इस डर की वजह से ही हो जाए, इसलिए अपनी क्षमताओं पर कभी भी संदेह न करें |
  • ·        सही समय पर और तुरंत निर्णय करना काफी महत्वपूर्ण है | समय निकल जाने के बाद कुछ नहीं किया जा सकता है | सही समय पर निर्णय करने से आप वह कर पाएंगे जो आप सोच रहे है, बिना अमल के विचार किसी काम के नहीं है |
  • ·        कुछ फैसले करने से पहले अन्य लोगों की राय लेने की जरुरत महसूस होती है, लेकिन कैरिअर के मामले में यह फैसला अपने लक्ष्यों-उद्देश्यों और दिलचस्पी को देखते हुए ही करना चाहिए | जो भी क्षेत्र या काम आपको पसंद हो उसे करने के लिए पूरी ताकत लगाइए | आपका जोश ही आपको सफलता दिला सकता है |
  • ·        इस बात की चिंता मत करिए की आपको कौन क्या कह रहा है, आपके बारे में अन्य लोग क्या विचार रखते है | क्योंकि ऐसे अधिकांश लोग आपके जीवन का हिस्सा होते ही नहीं है | उन्हें आपके बारे में बहुत कम जानकारियां या दिलचस्पी होती है | महत्वपूर्ण यह है की आप अपने बारे में क्या सोचते है |
  • ·        ख़ुद में निवेश कीजिये, इस तरह आप कभी हारेंगे नहीं | समय के साथ आपमें और आपके जीवन में बदलाव आयेंगे | जितना समय और पैसा आप नया ज्ञान और जानकारियां अर्जित करने में लगायेंगे उतना ही आपका जीवन नियंत्रित होता जायेगा |
  • ·        ईमानदारी से जीवन जीने से मन शांत और सुखद बना रहता है, जिससे विचारों में सकारात्मक भाव उत्त्पन्न होते है | सफलता का मूल मन्त्र यही है की शांत चित्त से कोई काम ईमानदारी से किया जाय |


क्या अलग करते है सफल लोग .........
लोग कैसे लगातार एक के बाद एक सफलता हासिल करते जाते है ? वो ऐसा क्या करते है ? आप कैसे उनसे प्रेरणा ले सकते है | जानते है ऐसे कुछ तरीकों और आदतों के बारे में जो सफलता की ओर ले जाती है |
  • ·        सफल लोग सफलता के लिए सिर्फ काम और मेहनत ही नहीं करते उसका आकलन भी करते है | वे अपने कामों को लगातार जांचते रहते है | दूसरों की सलाह भी लेते है, इस तरह उन्हें पता होता है कि आगे क्या करना है और कहाँ गलती हो गई | जब तक आप अपने काम का आकलन और जाँच नहीं कर लेते, आप उसे नियंत्रित भी नहीं कर सकते |
  • ·        कई बार हम नियमित और रोजमर्रा के काम करने में इतना ज्यादा आदि हो जाते हैं कि दूसरा काम करना और अपने दायरे के बहार जाना पसंद नहीं करते | इस चक्कर में अवसर आते है और निकल जाते हैं | कोई मौका आता है तब उसे पकड़ने के लिए आगे कदम नहीं बढ़ा पाते | हमे भ्रम हो जाता है कि इसके लिए खास तरह की योग्यता और ज्ञान की जरुरत है | हम असहज हो जाते है और अक्सर निकल जाता है, जबकि सच्चाई यह है कि कोई भी आदमी कभी भी किसी अवसर को आजमाने के लिए सौ प्रतिशत तैयार  नहीं होता | सफल व्यक्ति अपने कम्फर्ट जोन से बहार निकलता है, जोखिम लेता है, नई चीजें सीखता है और आगे निकल जाता है |
  • ·        कई बार हमारी दिनचर्या काफी ब्यस्त होती है | कई तरह की मीटिंग्स, फोन काल्स ,ई मेल ,के जबाब और रोजाना के काम उन्हें लगातार व्यस्त रखते है | व्यस्त दिनचर्या महत्वपूर्ण होने का एहसास भी कराने लगाती है | लेकिन यश कभी कभी यह सिर्फ भ्रम होता है | इसका समाधान है – थोड़ा रुकिए, अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को दोहराइए, जो जरुरी हो उसे सबसे पहले करिए| एक समय में एक ही कार्य कीजिय |
  • ·        मुश्किल से मुश्किल काम भी अगर कई छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर किया जाय तो वह आसान हो जाता है | जैसे अगर आप ख़ुद को बदलना चाहते है तो छोटे, सकारात्मक और लगातार बदलाव कीजिये | यह आपमें उत्साह पैदा कर सकती है और आप सफलता की ओर बढ़ने लगते है |



मानव मन को गहराई से समझने और कमजोरियों को दूर करने के बिंदु

  • ·        जीवन में संतुष्टि और ख़ुशी हासिल करने के कई रास्ते हो सकते है | कोई आपके रास्ते पर नहीं चल रहा है तो इसका यह  मतलब नहीं कि वह अपने लक्ष्य से भटक गया है |
  • ·        गलतियाँ बताने वाले दोस्त ही अच्छे होते है | कमजोरियां बताकर वे आपके व्यक्तित्व के छुपे खजाने के बारे में बताते है, इसलिए उनका सम्मान करना चाहिए |
  • ·        मुश्किल खड़ी करने वाले लोगों पर गुस्सा न करें क्योंकि समस्याओ का सामना करने से आतंरिक शक्ति विकसित होती है | सहिष्णुता और धैर्य दिखाने का मौका भी मिलता है |
  • ·        प्रसन्नता कहीं बाहर से नहीं आती है, यह आपके अपने कर्मो से ही पैदा होती है |
  • ·        करुणा का संबंध धार्मिक विश्वास से नहीं है | यह मानवीय है और हमारी शांति और मानसिक स्थिरता के लिए जरुरी है | करुणा के बिना मनुष्य का अस्तित्व संभव नहीं है |
  • ·        हर कष्ट का कारण अज्ञानता है | ख़ुशी पाने की अपनी लालसा में हम दूसरों को कष्ट पहुंचाते है |
  • ·        समस्याओं को अपनी ताकत बनाएं, वे कितनी भी गंभीर और कष्टदायी क्यों न हो, बेहतर की उम्मीद बनाए रखें | यदि हम आशा करना छोड़ दें तो यही सबसे बड़ी गलती है |
  • ·        रिश्ते जरूरतों पर आधारित नहीं होते | सर्वश्रेष्ठ रिश्ते वही होते हैं जिनमे दोनों पक्षों के बीच प्रेम उनकी जरूरतों से ज्यादा होता है |
  • ·        चिंता किसी समस्या का समाधान नहीं है |यदि किसी मुश्किल का हल निकल सकता है तो उसके लिए चिंता क्यों करें | यदि हल नहीं निकल सकता है तो चिंता करके भी कोई फायदा नहीं |
  • ·        जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य दूसरों की मदद करना है | यदि आप किसी का मदद नहीं कर सकते तो कम से कम उनके लिए कोई मुश्किलें मत खड़ा कीजिये |
  • ·        यदि ख़ुद से प्यार नहीं करते है तो आप दूसरों से भी प्यार नहीं कर सकते | अपने लिए करुणा न हो तो दूसरो के लिए भी करुणा नहीं दिखा सकते | 

                                                                                                          जय सिंह

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी